top of page
Search
alpayuexpress

अज्ञात कारणों से लगी आग!..मड़ई में रखा समान जलकर हुआ खाक

अज्ञात कारणों से लगी आग!..मड़ई में रखा समान जलकर हुआ खाक


अमित उपाध्याय मंडल ब्यूरो चीफ


गाजीपुर।‌ करंडा ब्लाक के स्थानीय गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन रिहायशी मड़ई जलकर खाक हो गई। ग्रामवासीयों के सहयोग व मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड की मदद से आग बुझी।

बादामी देवी, देवमुनि राम व नगीना राम की मड़ई में शनिवार की सुबह आठ बजे के आस-पास आग लग गई।आग की उठती लपटें व धुआं देख सभी ग्राम वासी अगलगी वाले स्थान पर पहुँच गए। किसी तरह से सबकी मदद से आग पर काबू पाया गया। आग में एक पड़िया जलकर मर गयी। वहीं तीन भैंसे जलकर बुरी तरह से झुलस गई है। एक बाइक भी जलकर नष्ठ हो गई। पूर्व प्रधान जय प्रकाश सिंह व बृषकेतू सिंह ने बताया कि बादामी देवी मायके में रहती है।इनकी पूरी गृहस्थी मड़ई में जलकर नष्ट हो गई है। गरीब की झोपड़ी में लगी से पूरा गांव मर्माहत है। आग में रामनगीना राम की बाइक व देवमुनि राम का अनाज-भूसा आदि जलकर खाक हो गया।

2 views0 comments

Comments


bottom of page