top of page
Search
alpayuexpress

अतीक अहमद की हत्या पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया!...बोले- यूपी में अपराध की पराकाष्ठा हो गई है

अतीक अहमद की हत्या पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया!...बोले- यूपी में अपराध की पराकाष्ठा हो गई है !!!


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


प्रयागराज:- माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इन हत्याओं पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध की पराकाष्ठा हो गई है और अपराधियों के हौसले बुलंद है। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसी की हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या। इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं।इससे पहले भी सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा था कि झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है। भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं। आज के व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जांच-पड़ताल हो और दोषियों को छोड़ा न जाए। सही-गलत के फैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है। भाजपा भाईचारे के खिलाफ है।

क्या है मामला?

इससे पहले उमेश पाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम अहमद का एनकाउंटर कर दिया। कार्रवाई झांसी में की गई। उमेश पाल की हत्या के बाद से पांचों शूटर फरार थे। पुलिस ने अरबाज और उस्मान उर्फ विजय का भी एनकाउंटर कर चुकी है। उमेश पाल को 24 फरवरी 2023 को उनके घर में घुसकर गोलियों से भून दिया गया था। अतीक अहमद का बेटा असद समेत छह शूटर गोली और बम मारते हुए सीसीटीवी में दिखे थे। अगले दिन उमेश की पत्नी ने अतीक, अशरफ, शाइस्ता, अतीक के बेटे, गुड्डू मुस्लिम, उस्मान समेत अतीक के कई अज्ञात गुर्गों और सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

1 view0 comments

Comments


bottom of page