top of page
Search
alpayuexpress

आखिर क्यों किया ड्यूटी निभाने से इंकार?!....IPS के विजय कुमार ने आगे काम करने में जताई असमर्थता

रायपुर/दिल्ली


आखिर क्यों किया ड्यूटी निभाने से इंकार?!....IPS के विजय कुमार ने आगे काम करने में जताई असमर्थता


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


रायपुर/दिल्ली। नक्सल और देश के आंतरिक सुरक्षा मामलों में केंद्रीय गृह मंत्रालय में वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार(एस एस ए) के. विजय कुमार ने आगे काम करने में असमर्थता जताई है। वे चेन्नई लौट गए हैं। सूत्रों के अनुसार कुमार ने व्यक्तिगत कारणों से आगे ड्यूटी निभाने से इंकार किया है।

70 वर्षीय कुमार, 75 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। 2010 में दंतेवाड़ा में 70 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद उन्हें इस बल की कमान सौंपी गई थी। उसके बाद से वे लगातार छत्तीसगढ़ के नक्सल मामलों को नेतृत्व दे रहे हैं। केंद्र ने उन्हें 2019 में नक्सल मामलों में सलाहकार बनाया। कुमार, तीन सप्ताह पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री को सूचित कर चेन्नई लौट गए हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनके उत्तराधिकारी की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अब नाम सामने नहीं आए हैं।

1 view0 comments

Comments


bottom of page