top of page
Search
alpayuexpress

आरक्षी की मौत पर अंतिम विदाई कार्यक्रम में!...मृत आरक्षी को पुलिस कर्मचारियों द्वारा श्रद्धासुमन अर्

गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


आरक्षी की मौत पर अंतिम विदाई कार्यक्रम में!...मृत आरक्षी को पुलिस कर्मचारियों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गयी श्रद्धांजलि


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उपसंपादक)


गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली पर नियुक्त आरक्षी सुनील कुमार प्रजापति की रविवार को सुबह डेंगू के कारण मृत्यु हो गयी। इससे पूरे पुलिस विभाग में शोक फैल गया। मृतक आरक्षी का शव ससम्मान पुलिस लाइन लाया गया। पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा शव पर पुष्प चक्र अर्पित किया गया। अंतिम विदाई कार्यक्रम में मृत आरक्षी को पुलिस कर्मचारियों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी अंतिम सलामी दी गई।

19 views0 comments

Comments


bottom of page