top of page
Search
alpayuexpress

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष ने!..सकलेनाबाद कैंप कार्यालय में दलित गौरव संवाद अभियान

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष ने!..सकलेनाबाद कैंप कार्यालय में दलित गौरव संवाद अभियान कार्यक्रम की बात कही


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने आज सकलेनाबाद स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर स्वाभिमान के वास्ते, संविधान के रास्ते के नारे के साथ दलित गौरव संवाद अभियान कार्यक्रम की बात कही, जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि काशीराम जी के परिनिर्वान दिवस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर प्रत्येक विधानसभा में दलितों और मजलूमों के साथ चौपाल कर उनसे उनकी मांगों की जानकारी कर मांगपत्र भरवाने का कार्य वृहद स्तर पर किया जाएगा और यह कार्यक्रम 26 नवंबर संविधान दिवस तक कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाया जाएगा। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा की कांग्रेस की नीति रही है दलितों, मजलूमों और समाज के गरीब व माध्यम वर्गीय लोगों की समस्याओं को समझ कर उसका निराकरण करना, इसी क्रम में 9 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक दलित गौरव संवाद अभियान गाजीपुर में चलाया जाएगा। इस अवसर पर एआईसीसी रविकांत राय ने भी इस कार्यक्रम के जरिए गांव गांव में दलितों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण की बात कही है, उन्होंने बताया आज सरकार का ध्यान भेदभाव की राजनीति पर ज्यादा है जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय वर्ग परेशान है।

1 view0 comments

コメント


bottom of page