top of page
Search
alpayuexpress

गंगा पुल से डॉक्टर ने नदी में लगाई छलांग!...घटना के बाद मचा गया हड़कम्प

गंगा पुल से डॉक्टर ने नदी में लगाई छलांग!...घटना के बाद मचा गया हड़कम्प



मोहम्मद इसरार पत्रकार उपसंपादक


सैदपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर नगर के गंगा पुल से एक डॉक्टर ने नदी में छलांग लगा दी और देखते ही देखते डूब गया। घटना के बाद हड़कम्प मच गया। इस दौरान चंदौली पुलिस की संवेदनहीनता इस कदर देखने को मिली कि वो घटना के करीब दो घण्टे बाद मौके पर पहुंची। पहुंचने के बाद भी इस कदर लापरवाह रहे कि उसे ढूंढ़वाने की बजाय करीब आधे घण्टे तक दोनों कांस्टेबल खड़े होकर आपस में बात करते रहे। फिर अपना पिंड छुड़ाने के लिए मृतक के पिता से कहा कि वो सैदपुर पुलिस को बुलाएं। जिसके बाद थक हारकर पीड़ितों ने ही निजी खर्च पर नाव वालों को बुलाकर युवक को ढूंढ़वाना शुरू किया। डहरा गांव निवासी 28 वर्षीय प्रवीण यादव के पिता जवाहिर आयुर्वेद चिकित्सक पद से रिटायर हैं। प्रवीण भी आयुर्वेद की प्रैक्टिस करता था। इस बीच शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे वो बाइक से आया और खड़ी कर छलांग लगा दी। एक व्यक्ति ने देखा और जब तक वो रोकता, वो कूद चुका था। जिसके बाद उसने कूदने के बाद का वीडियो बना लिया। जिसमें दिख रहा है कि कूदने के बाद वो एक बार ऊपर आया, फिर नहीं आया। इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 3 भाइयों में बड़ा प्रवीण पत्नी समेत 2 सन्तान छोड़ गया है, सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता पुल पर ही बिलख रहे थे।

2 views0 comments

Comments


bottom of page