top of page
Search
alpayuexpress

चढ़ा लोगों पर ताड़ी का नशा!...ताड़ी के नशे में बाइक लेकर नहर में कूदे युवक, दो की हालत गंभीर

चढ़ा लोगों पर ताड़ी का नशा!...ताड़ी के नशे में बाइक लेकर नहर में कूदे युवक, दो की हालत गंभीर


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


सैदपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर गर्मी आते ही ताड़ी का नशा युवकों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। सीएचसी में रविवार की सुबह एक व्यक्ति जहां 32 लीटर ताड़ी पीकर आया तो दूसरी तरफ थानाक्षेत्र के भितरी में ताड़ी के नशे में पूरी तरह से धुत दो युवक बाइक लेकर नहर में कूद गए। जिसमें एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं पीछे बैठे युवक को आंशिक चोटें आईं। घायल युवक को रेफर कर दिया गया। महरूमपुर निवासी दीपक कुमार 35 पुत्र लालजी की ससुराल सईचना में है। वो अपने दोस्त अरविंद 20 पुत्र रामनरेश राम के साथ बाइक से गया था। वहां वो ताड़ी पीने के लिए भितरी चले गए। वहां दोनों ने छककर ताड़ी पी। इसके बाद उसी हालत में बाइक चलाते हुए आने लगे। इस बीच भितरी में सड़क किनारे जेसीबी से नहरनुमा गड्ढा खोदा गया था, जिसमें पानी था। वो बाइक लेकर उसी में कूद गए। जिसमें दीपक बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं अरविंद को आंशिक चोटें आईं। दीपक को रेफर कर दिया गया। बता दें कि सुबह ही एक ऐसा व्यक्ति आया था, जिसने बताया कि वो बीते 4 दिनों से लगातार ताड़ी पी रहा है और अब तक 32 लीटर ताड़ी पी लिया है। जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई थी। उसका भी उपचार किया गया।

2 views0 comments

Comments


bottom of page