top of page
Search
alpayuexpress

जब गडी तलवार, तब निकले कलवार!...गाजीपुर में कुल देवता राज राजेश्वर सहस्त्रार्जुन सहस्त्रावाहू भगवान

गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


जब गडी तलवार, तब निकले कलवार!...गाजीपुर में कुल देवता राज राजेश्वर सहस्त्रार्जुन सहस्त्रावाहू भगवान की जयंती मनी धूम-धाम से


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। गाजीपुर जायसवाल समाज के द्वारा जायसवाल युवा मंच कार्यालय अष्टभूजी कालोनी में अपनें कुल देवता राज राजेश्वर सहस्त्रार्जुन सहस्त्रावाहू भगवान की चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर जायसवाल युवा मंच के जिला अध्यक्ष संजीत जायसवाल बबलू व जायसवाल सर्ववरगीय महासभा गाजीपुर के जिला अध्यक्ष राजेश जायसवाल और समाज के उपस्थित प्रबुद्ध जन द्वारा किया गया व एक बौद्धिक बिचार हेतू सभा किया गया।सभा की अध्यक्षता श्री बशिष्ट मुनि जायसवाल मास्टर साहब व संचालन प्रमोद जायसवाल मास्टर महामंत्री जायसवाल सर्ववरगीय महासभा ने की।बौद्धिक बिचार रखते हुए राजेश जायसवाल जी ने हैहय क्षत्रिय से कलवार कैसे हुए परशुराम मुनि द्वारा अपनें पिता जमदग्नि मुनि के हुए धेनू गाय के लिए युद्ध भगवान दत्तात्रेय पुत्र सहस्त्रावाहू अर्जून जी के द्वारा मृत्यु होने पर परशुराम मुनि द्वारा हैहय क्षत्रिय बंश के धरती से समूल श्रृष्टि का अनेका पर अपनें फरसा से काट दिया गया जिसमें कुछ छूपकर गर्भ में रही हैहय वंशीय क्षत्रिय महिलाओं ने कलाल समाज में छिपकर अपनें बंश श्रृष्टि को पुत्र और पुत्री के रूप में जन्म देकर बंश बचाये रखा। और अपनी बंश की संख्या बढाया धीरे धीरे कलाल समाज द्वारा शरणागत हुए हैहय वंशीय क्षत्रियों को कलाल जाति में विलीन करनें के फरमान से हैहय क्षत्रिय वंशियों ने कलाल समाज के फरमान को ठूकराया।जिससे क्रोध में हुए कलाल वंशियों से हैहय क्षत्रिय वंशियों का युद्ध हुआ जिसमें दोनों वंशों के जान माल का क्षति हुई और हैहय वंशीय क्षत्रियों द्वारा युद्ध करतें समय तलवार गाड कर कलाल समाज को अपनी शक्ति और हैहय वंशीय क्षत्रिय के दम को बताया तब कलाल समाज ने भय बस कहा जब गडी तलवार तब निकला कलवार तब कलाल बोले लडाई किस बात कि हम रहें कलाल तुम बन जाओ कलवार कलाल कलवार हम भाई भाई। आज पूरे भारत वर्ष के कई प्रांतों में हम कलाल कलार कलवार की 102 उपजातियों में भिन्न-भिन्न सरनेम जायसवाल शिवहरे गुलहरे राय चौकसे भगत चौधरी अहलूवालिया का टाइटल लगाते है। उपस्थित वक्ताओं में राकेश जायसवाल रिन्कु अध्यक्ष उत्पीड़न प्रकोष्ठ जायसवाल सर्ववरगीय महासभा व महामंत्री हियुवा गिरधारी जायसवाल आय व्यय निरीक्षक सत्यदेव जायसवाल उपाध्यक्ष मनीष जायसवाल प्रधान सुनील जायसवाल मनोज जायसवाल धर्मेन्द्र जायसवाल आनन्द जायसवाल अनिल जायसवाल परमानन्द जायसवाल संजय जायसवाल हिमालय जायसवाल उजाला जायसवाल अंकित जायसवाल कैलाश जायसवाल अमित जायसवाल धन्नू जायसवाल बाल्मीकि जायसवाल (वकील) व अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहें। व संगीत के कलाकार मूलचन्द मासूम ने भगवान के जन्मोत्सव का सनातनी गीत सोहर गाकर उपस्थित लोगों का मन जीत लिया।

1 view0 comments

Comentarios


bottom of page