देवकली में संपन्न हुआ धनुष यज्ञ का सजीव मंचन
अमित उपाध्याय मंडल ब्यूरो चीफ
देवकली। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर स्थानीय क्षेत्र में मंगलवार को धनुष यज्ञ का सजीव मंचन संपन्न हुआ।
आपको बताते चलें कि श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ रविवार को किया गया था। जिसके पहले दिन ही प्रधान प्रतिनिधि सोनू तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं व युवतियों ने सिर पर कलश रखकर पूरे गांव में भव्य मंगल कलश यात्रा निकली थी।
प्रतिनिधि ने बताया कि श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ 9 दिनों तक चलेगा। बताया कि अंतिम दिन 15 मई को वृहद भंडारा भी आयोजित है, जिसमें कई गांवों के लोग हिस्सा लेंगे। बताया कि इस दौरान श्रीराम कथा के दौरान राज्याभिषेक अध्याय आने पर मंगलवार को धनुष यज्ञ की लीला का सजीव मंचन कराया गया है।
Comments