top of page
Search
alpayuexpress

नवरात्रि पर्व के पहले दिन देवी मंदिरों मैं भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

नवरात्रि पर्व के पहले दिन देवी मंदिरों मैं भक्तों का उमड़ा जनसैलाब


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उपसंपादक)


सैदपुर:- नवरात्रि पर्व के पहले दिन बुधवार को घरों और मंदिरों में घट स्थापना कर नौ दिन तक मां दुर्गा की विशेष पूजा का अनुष्ठान शुरू हो गया। पुजारी श्रीकांत मिश्रा जी ने बताया इस बार चैत्र नवरात्र पूरे नौ दिन रहेंगे। शुक्ल और ब्रह्म योग में प्रारंभ हो रहे नवरात्रि में देवी की पूजा विशेष फलदायी रहेगी। इस वर्ष देवी का आगमन नौका पर हुआ है, यह सभी के लिए सुखद और सर्वसिद्धिप्रद रहेगा। इस बार नवरात्र के नौ दिनों में विशेष योग भी बन रहे हैं। तीन दिन सर्वार्थसिद्धि योग और तीन दिन रवियोग बनेंगे। इनमें पूजन करने से विशेष सुखों की प्राप्ति होगी। देवी की विशेष कृपा होगी। साथ ही इन योगों में खरीदी गई कोई भी वस्तु जीवनभर शुभ फलदायी रहती है।

इस नवरात्रि के प्रारंभ में गुरु अपनी राशि मीन में सूर्य के साथ रहेगा। शनि अपनी राशि कुंभ में है। शुक्र और राहु की युति मेष राशि में रहेगी। शनि की तीसरी पूर्ण दृष्टि शुक्र-राहु पर रहेगी। इस वजह से चैत्र नवरात्रि में तंत्र से जुड़े काम जल्दी सफल होंगे।

3 views0 comments

コメント


bottom of page