पीएम और सीएम योगी के उन्नति की गई कामना!....भाजपा कार्यकर्ताओं ने विष्णु भगवान की पूजन अर्चन कर आंवला वृक्ष के नीचे किया भोजन
⭕आंवला वृक्ष के छाया में भोजन से रोग होती है कोसों दूर!
आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर
गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर निजामुद्दीनपुर हनुमान मंदिर के आंवला वृक्ष के नीचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने विष्णु भगवान की पूजन अर्चन के बाद आंवला वृक्ष के नीचे भोजन किए और पीएम मोदी और सीएम योगी के लगातार देश की उन्नति की कामना किए।देवा गांव के सेक्टर प्रमुख भाजपा ओमप्रकाश चौरसिया ने कहा कि आंवले के पेड़ के नीचे पका हुआ भोजन खाने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें भोग में आंवला जरूर चढ़ाएं। आंवले के पेड़ की 108 परिक्रमा कर दान करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। परिवार कष्टों से दूर रहकर निरोगी रहता हैं।इस मौके पर देवा ग्राम प्रधान दीपक चौरसिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज यादव,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरवन सिंह,जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविंदर गौड,सेक्टर प्रभारी राजेश शर्मा,बीडीसी हरकेश राजभर,मनोज कुशवाहा, चंदन राजभर,ओम प्रकाश यादव, नीरज सिंह,संतोष चौरसिया, संजीव चौरसिया,सत्येंद्र चौरसिया, रामनाथ यादवआदि लोग उपस्थित रहे।
Kommentare