top of page
Search
alpayuexpress

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बड़े धूमधाम से मनाया!...महावीर चक्र विजेता का 51वां श

जखनिया/गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बड़े धूमधाम से मनाया!...महावीर चक्र विजेता का 51वां शहादत दिवस

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


ग़ाज़ीपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महावीर चक्र विजेता शहीद राम उग्रह पांडेय का 51वां शहादत दिवस जखनिया रेलवे परिसर में शहीद की प्रतिमा को माल्यार्पण कर धूमधाम से मनाया। इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि शहीद राम उग्रह पांडेय ने भारत-पाक 1971 के युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए कई बंकर को ध्वस्त किए। उन्होंने पाकिस्तानी सेना को रौंदते हुए देश के मान, सम्मान, स्वाभिमान ऊंचा करने के लिए खुद कंधे पर लांचर लेकर लगातार दागते हुए दुश्मन देश के सारे बंकरों को ध्वस्त किया और खुद शहीद हो गए। शहीद राम उग्रह पांडेय को मरणोपरांत महावीर चक्र प्रदान किया गया। 26 जनवरी 1972 को तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरी ने दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में शहीद की पत्नी श्यामा देवी को यह सम्मान प्रदान किया था। वर्मा ने कहा वीर जवान दिन -रात सीमा पर जगते है तब हम आराम से अपने घरों में सो पाते है। हम सभी को अपनी सेना का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान सैनिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष संतोष मौर्या, भूतपूर्व सैनिक योगेंद्र यादव, धुरंधर प्रजापति, राजेन्द्र यादव, सूबेदार यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता दयाशंकर सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, अशोक गुप्ता, प्रशांत सिंह, धर्मवीर भारद्वाज, धर्मेंद्र कुशवाहा, वीरेंद्र पाण्डेय, धर्मेंद्र चौरसिया, वेद पाण्डेय, अजय सिंह, सुनील यादव, टोनी चौरसिया, संतोष सिंह मुन्ना, मनोज गुप्ता, सूबेदारराजेन्द्र, कल्पनाथ यादव, अरुण सिंह ने शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित किया।

1 view0 comments

コメント


bottom of page