top of page
Search
alpayuexpress

भाजपा ने खेला अपना दाव!...गाजीपुर से सरिता अग्रवाल को दोबारा व सैदपुर से सुशीला सोनकर को मिला मौका

भाजपा ने खेला अपना दाव!...गाजीपुर से सरिता अग्रवाल को दोबारा व सैदपुर से सुशीला सोनकर को मिला मौका


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर भाजपा गाजीपुर ने अपने सभी नगर निकायों के अध्यक्ष व सभासद पदो के पत्ते खोलते हुए सूची जारी कर दी है। जिसके क्रम में गाजीपुर नगर पालिका से पुनः सरिता अग्रवाल को मौका दिया गया है। वहीं जमानियां नपा से जयप्रकाश गुप्ता, मुहम्मदाबाद नपा से संदीप गुप्ता को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं सैदपुर नपं से सुशीला सोनकर, सादात से पुनः प्रमिला यादव, जंगीपुर से विजय लक्ष्मी गुप्ता, बहादुरगंज से अरविन्द प्रजापति व दिलदारनगर नंप से अध्यक्ष पद प्रत्याशी के लिए अविनाश जायसवाल का नाम घोषित किया गया है। वहीं गाजीपुर नपा से पार्षद पद के लिए वार्ड 1 से अनीता देवी, 2 से पुष्पा देवी, 3 से नीलिमा गाँधी, 4 से संजय राम, 5 से शनि चौरसिया, 6 से मीनू मौर्या, 7 से अजय राय दारा, 8 से अशोक कुमार मौर्य, 9 से सुनीता गुप्ता, 10 से संतोष पाठक, 11 से अभय कुमार सिंह, 12 से सुशील वर्मा, 13 से संदीप श्रीवास्तव, 14 से शबी फातिमा, 15 से अबरार, 16 से आनन्द गुप्ता, 17 से बलराम चौधरी, 18 से राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, 19 से नैय्यर समदानी, 20 से कुसुम बिंद, 21 से सोमेश मोहन राय, 22 से तमन्ना खातून, 23 से सुनील सोनी, 24 से उषा जायसवाल व वार्ड 25 से कमलेश बिंद को टिकट मिला है। वहीं सैदपुर नपं के वार्ड 1 से सुभाष राम, 2 से धनपति देवी, 3 से दिवाकर यादव, 4 से इरफान सिद्दिकी, 5 से मीना देवी, 6 से गीता देवी, 7 से विनोद सोनकर, 8 से सुमन सोनकर, 9 से राजकमल, 10 से हिमांशु सोनी, 11 से मनोज यादव, 12 से ममता देवी, 13 से आलोक जायसवाल, 14 से बृजेश जायसवाल व वार्ड 15 से कुलदीप निषाद को टिकट दिया गया है।

1 view0 comments

コメント


bottom of page