करंडा/गाजीपुर/उत्तर प्रदेश
भ्रष्टाचार अधिनियम से संबंधित फरार चल रहा!...25 हजार की इनामिया महिला हुई गिरफ्तार
किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर एसपी के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में करंडा थाना पुलिस और स्वाट टीम ने भ्रष्टाचार अधिनियम से संबंधित फरार चल रहा 25 हजार की इनामिया महिला को शनिवार को गिरफ्तार किया। उसका चालान कर दिया।
मालूम हो कि करंडा थाना क्षेत्र के गोशंदेपुर निवासी दीनदयाल की सावित्री देवी भ्रष्ट्राचार अधिनियम संबंधित वांछित अभियुक्त है। वह लगभग दो वर्षों से उपरोक्त मुकदमा में फरार चल रही थी। इसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई के बाद भी गिरफ्तार नहीं हुई और न ही हाजिर हुई। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान आज सुबह करीब पौने सात बजे गोशंदेपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियुक्त का चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में मय टीम करंडा थाना प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानंद राय, उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला और स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय मय टीम शामिल रहे।
Comments