top of page
Search
alpayuexpress

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने नये संसद भवन के उद्घाटन बोला।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने नये संसद भवन के उद्घाटन बोला।


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने नये संसद भवन के उद्घाटन के मुद्दे पर मीडिया को बताया कि समरथ को नहीं दोष गोसाईं। उन्‍होने कहा कि विपक्ष को दलित प्रेम केवल चुनाव के समय याद आता है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति विपक्ष का प्रेम उस समय क्‍यों नहीं जागा जब वह चुनाव मैदान में थीं, तब सारे विपक्ष के लोग द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ चुनाव मैदान में सवर्ण प्रत्‍याशी यशवंत सिन्‍हा को उतार दिया। पूरे चुनाव में राष्‍ट्रपति प्रत्‍याशी द्रौपदी मुर्मू का पुरजोर विरोध किया। विपक्ष का यह प्रेम केवल दिखावा और छलावा है। जब चुनाव नजदीक आता है तब कांग्रेस, सपा सहित सभी विपक्षियों को दलित, कुशवाहा, राजभर, बिंद याद आते हैं और चुनाव समाप्‍त होने के बाद यह सभी दल इन जातियों को हासिए पर फेंक देते हैं।

2 views0 comments

Comments


bottom of page