top of page
Search
alpayuexpress

सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में अनियंत्रित होकर घुस गई बाइक, बाइक सवार की मौत के बाद मचा कोहराम

सैदपुर/गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में अनियंत्रित होकर घुस गई बाइक, बाइक सवार की मौत के बाद मचा कोहराम


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उपसंपादक)


सैदपुर। थानाक्षेत्र के भटौला गांव में बाइक सवार किशोर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर ट्रॉली घुस में गया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सैदपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। वाराणसी ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। नगर के मेन रोड स्थित तरवनियां मोड़ के बगल में निवासी शुभम गुप्ता गोलू पुत्र मनीष कुमार बाइक से बीती रात हसनपुर गांव में गया था। वहां से वापिस आने के दौरान भटौला में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सैदपुर लाया गया, जहां से रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाईयों में सबसे बड़ा था और टाउन नेशनल इंका में पढ़ाई करता है। उसके पिता मनीष मुंबई में काम करते हैं। मौत के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।

1 view0 comments

Comments


bottom of page